मॉस्को, रूस के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि रूसी युद्धपोत ने शुक्रवार को एक अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत को उसके जल क्षेत्र में घुसने से रोक दिया। रूस ने इसे अमेरिकी युद्धपोत द्वारा जापान सागर के उसके जल क्षेत्र में घुसपैठ का प्रयास करार दिया।
यह घटना ऐसे समय में सामने आयी है जब इस क्षेत्र में चीन और रूस ने संयुक्त नौसेना अभ्यास किया है।
मंत्रालय ने कहा कि रूसी जल क्षेत्र से वापस जाने को लेकर की कई चेतावनियां दी गईं जिसे नजरअंदाज करने के चलते रूसी युद्धपोत को अमेरिकी युद्धपोत के नजदीक ले जाना पड़ा।
उन्होंने कहा कि अमेरिकी युद्धपोत ने बाद में अपना रास्ता बदल लिया और वापस चला गया।
क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons