शिमला, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार मादक पदार्थ की समस्या से निपटने के लिए विशेष कार्यबल गठित करने पर विचार कर रही है।
‘प्रधाव- मादक पदार्थ का उन्मूलन’ अभियान के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के विजेताओं को यहां गैटी थियेटर में सम्मानित करने के लिए आयोजित एक समारोह की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि दो अत्याधुनिक नशामुक्ति-सह-पुनर्वास केंद्र स्थापित करने की भी सरकार की योजना है।
उन्होंने कहा कि हर केंद्र की स्थापना के लिए भूखंड को चिह्नित किया जा रहा है।
सुक्खू ने कहा कि स्वापक और मन: प्रभावी औषधि (एनडीपीएस) अधिनियम को और सख्त बनाया जाना चाहिए तथा उसमें दोषी पाये गये मादक पदार्थ तस्करों की संपत्ति जब्त करने का प्रावधान भी जोड़ा जाना चाहिए।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons