हिमाचल में प्रशिक्षु लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया हुई आसान

शिमला, हिमाचल प्रदेश के लोग अब घर बैठे ही प्रशिक्षु लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं क्योंकि राज्य सरकार ने आधार कार्ड संख्या-आधारित प्रमाणीकरण का इस्तेमाल कर ऑनलाइन प्रक्रिया की अनुमति देते हुए एक नयी पहल शुरू की है। राज्य सरकार की ओर से शुक्रवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी गयी।

             मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आधारकार्ड आधारित प्रशिक्षु लाइसेंस प्रक्रिया भौतिक सत्यापन, जांच और अनुमोदन की आवश्यकता को समाप्त कर देती है, जिससे आवेदन प्रक्रिया सरल हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल समय और संसाधनों की बचत होगी बल्कि क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) और क्षेत्रीय एवं लाइसेंसिंग प्राधिकरण (आरएलए) कार्यालयों पर अनावश्यक बोझ भी कम होगा।

             आवेदक अब अपने प्रशिक्षु लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं, आवश्यक दस्तावेज और हस्ताक्षर अपलोड कर सकते हैं तथा आवश्यक शुल्क का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हालांकि, चालक लाइसेंस के परीक्षण के लिए लोगों को अभी भी निर्धारित समय के दौरान आरएलए में शारीरिक रूप से मौजूद रहने की आवश्यकता है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: