हैदराबाद में 11 फरवरी को एबीबी एफआईए फॉर्मूला ई विश्व चैम्पियनशिप रेस

हैदराबाद, भारत में पहली एबीबी एफआईए फॉर्मूल ई विश्व चैम्पियनशिप रेस हैदराबाद में 11 फरवरी को होगी और इसके टिकटों की बिक्री बुधवार से शुरू हो गई ।

तेलंगाना के विशेष मुख्य सचिव (नगर निकाय प्रशासन) अरविंद कुमार ने पहली टिकट खरीदी ।

इस मौके पर भारतीय मोटर स्पोटर्स क्लब महासंघ के अध्यक्ष अकबर इब्राहिम मौजूद थे ।

यह रेस फॉर्मूला ई के नौवें सत्र की चौथी रेस होगी । पहली तीन रेस मेक्सिको सिटी और रियाद में हो चुकी हैं । इसमें 11 टीमों की 22 कारें भाग लेंगी ।

कुल 22500 टिकट आनलाइन बिक्री के लिये उपलब्ध होंगे ।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : https://twitter.com/PorscheFormulaE/status/1603761113568804864/photo/1

%d bloggers like this: