2022 में पुराने स्वरूप में लौटेगा बर्लिन फिल्म महोत्सव

लंदन,प्रतिष्ठित बर्लिन फिल्म महोत्सव 2022 में एक बार फिर अपने पुराने स्वरूप में लौटेगा और कलाकारों की प्रत्यक्ष मौजूदगी के साथ इसका आयोजन होगा। आयोजकों ने बृहस्पतिवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी।

प्रसिद्ध फिल्म महोत्सव की आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक बयान में आयोजकों ने कहा कि बर्लिन फिल्म महोत्सव का 72वां संस्करण 10 से 20 फरवरी 2022 के बीच आयोजित किया जाएगा।

बर्लिनेल के नाम से विख्यात बर्लिन फिल्म महोत्सव का आयोजन इस वर्ष केवल डिजिटल माध्यम के जरिए किया गया था।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: