छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों ने 31 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इसे भारत को नक्सलवाद से मुक्त करने के प्रयासों में एक बड़ी उपलब्धि बताया है।’एक्स’ पर एक पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भारत को नक्सल मुक्त बनाने के अपने प्रयासों में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है, इस अभियान में 31 नक्सली मारे गए और बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए। केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री ने कहा कि आज मानवता विरोधी नक्सलवाद का सफाया करते हुए हमने दो वीर जवानों को खो दिया है। राष्ट्र इन वीरों का सदैव ऋणी रहेगा। अमित शाह ने शहीद जवानों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने यह भी कहा कि 31 मार्च 2026 तक हम देश से नक्सलवाद को खत्म कर देंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी नागरिक को इसके कारण अपनी जान न गंवानी पड़े। 10. राष्ट्रपति भवन में गार्ड परिवर्तन समारोह 22 फरवरी से नए प्रारूप में होगा ।Photo : Wikimedia