Blog

आर्द्र भूमियों को बचाने के मामले में भारत से बहुत कुछ सीख सकती है दुनिया : रामसर कन्वेंशन महासचिव

इंदौर (मध्यप्रदेश), स्विट्जरलैंड स्थित रामसर कन्वेंशन की महासचिव मुसोंडा मुंबा ने शुक्रवार को कहा कि आर्द्र भूमियों को बचाकर जैव विविधता के संरक्षण के मामले में दुनिया भारत से बहुत कुछ सीख सकती है।  मुंबा ने विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर इंदौर के सिरपुर तालाब के किनारे आयोजित कार्यक्रम में कहा,‘‘आर्द्र भूमियों को बचाकर जैव विविधता संरक्षण के लिए भारत में काफी काम हो रहा है। दुनिया भारत से इस मामले में बहुत कुछ सीख सकती है।’’   उन्होंने भारत के लोगों से अपील की कि वे आर्द्र भूमियों के संरक्षण की कहानियों को दुनिया से साझा करें।   भारत में अधिसूचित रामसर स्थलों की तादाद हाल ही में 75 से बढ़कर 80 होने के लिए मुंबा ने केंद्र सरकार को बधाई दी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा,‘‘भारत सरकार 1982 में रामसर कन्वेंशन से जुड़ी थी। शुरुआत में भारत में राजस्थान के केवलादेव (राष्ट्रीय उद्यान) और उड़ीसा की चिल्का झील के रूप में केवल दो रामसर स्थल अधिसूचित थे। आज देश में ऐसे स्थलों की तादाद बढ़कर 80 पर पहुंच गई है।’’  मुंबा ने विस्तृत जानकारी दिए बगैर कहा,‘‘हमारे पास भारत के लिए एक तोहफा है। इसके खुलासे के लिए हमें थोड़ा वक्त दीजिए।’ उन्होंने ‘‘आर्द्र भूमियां और मानवीय कुशल-क्षेम’’ विषय पर आधारित र्यक्रम में कहा कि वह पहली बार भारत आई हैं और जल स्त्रोतों के संरक्षण को लेकर देश के इतिहास के बारे में जानकर चमत्कृत हो गई हैं।  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा दौर में नदियों, झीलों और तालाबों जैसे जल स्त्रोतों को बचाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य की जीवन शैली में बदलाव और गंदा पानी बहाए जाने के चलते जल स्रोत प्रदूषित हो रहे हैं जिससे पारिस्थितिकी तंत्र और जीव-जंतुओं पर बुरा असर पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार इंदौर को जल्द ही आर्द्र भूमि वाले शहर का दर्जा देगी। …

मराठा आरक्षण पर पार्टी में मुझे दरकिनार नहीं किया गया : भुजबल

मुंबई, महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने शुक्रवार को कहा कि मराठा आरक्षण आंदोलन से निपटने के राज्य सरकार के तरीके की आलोचना के लिए उन्हें अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) गुट में दरकिनार नहीं किया गया है।  भुजबल ने कहा, ‘‘मुझे दरकिनार नहीं किया गया है। मैं मंत्री हूं। अभी तक पार्टी में किसी ने भी मेरे खिलाफ नहीं बोला है। अजित दादा ने भी यह कहा कि मुझे ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) के लिए बोलने का पूरा अधिकार है, जो मैं हमेशा से करता रहा हूं।’’  सत्तारूढ़ गठबंधन के एक अन्य सहयोगी शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा उन्हें महाराष्ट्र मंत्रिमंडल से ‘‘बाहर निकालने’’ की मांग के बारे में पूछे जाने पर, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री भुजबल ने कहा कि हर किसी को उनके इस्तीफे की मांग करने का अधिकार है।  कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने एक ट्वीट में दावा किया था कि भुजबल को भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव मिला है। इस बारे में पूछे जाने पर भुजबल ने कहा, ‘‘मैं कई वर्षों से ओबीसी के अधिकारों के लिए काम कर रहा हूं। मैं बदले में कुछ नहीं चाहता। मुझे भाजपा में शामिल होने का कोई प्रस्ताव नहीं मिला है।’’  उन्होंने कहा, ‘‘मुझे मंत्रिमंडल में रखना है या नहीं यह मुख्यमंत्री (एकनाथ शिंदे) का विशेषाधिकार है। मुझे नहीं लगता कि वह मुझे बाहर निकालेंगे क्योंकि मैं शिवसेना में उनके गुरु आनंद दिघे का नेता हुआ करता था।’’  राकांपा नेता ने आलोचना की भाषा संयत रखने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा,…

भारतीय अमेरिकी निक्की हेली ने ट्रंप और बाइडन को ‘‘खड़ूस बूढ़े’’ करार दिया

वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने की भारतीय अमेरिकी दावेदार निक्की हेली ने मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘‘खड़ूस बूढ़े’’ (ग्रंपी ओल्ड मैन) बताया।  हेली ने ‘ग्रंपी ओल्ड मैन’ फिल्म का जिक्र करते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने फिल्म के पोस्टर पर अभिनेताओं के चेहरे के स्थान पर अपने प्रतिद्वंद्वियों के चेहरे लगाकर इसे अपने सोशल मीडिया मंच पर साझा किया।  हेली ने यह पोस्ट ऐसे समय में साझा की जब रिपब्लिकन उम्मीदवार चुनने की प्रक्रिया के तहत इस महीने साउथ कैरोलाइना के अहम प्राइमरी चुनाव होने वाले हैं और इस प्राइमरी चुनाव में हेली की स्थिति ‘करो या मरो’ वाली है।  संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत और साउथ कैरोलाइना की पूर्व गवर्नर हेली (52) एकमात्र दावेदार बची हैं जो रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने के लिए ट्रंप (77) को चुनौती दे रही हैं। ट्रंप रिपब्लिकन उम्मीदवार और बाइडन (81) डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने के सबसे प्रबल दावेदार हैं।  ‘खूसट बूढ़े’ यानी ‘ग्रंपी ओल्ड मैन’ थीम के तहत राजनीतिक विज्ञापनों की नयी श्रृंखला के तहत हेली ने ट्रंप और बाइडन की उम्र को लेकर उन पर निशाना साधा। उन्होंने 1993 में रिलीज हुई फिल्म ‘ग्रंपी ओल्ड मैन’ का ऐसा पोस्टर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किया जिसमें फिल्म कलाकारों के चेहरों की जगह बाइडन और ट्रंप के चेहरे लगे थे। हेली ने ट्रंप को कड़ी टक्कर देने की प्रतिबद्धता जताते हुए संवाददाताओं से बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘मैं कहीं नहीं जा रही। हमें देश को बचाना है।’’ बाइडन अमेरिका के अब तक के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति हैं। हेली के चुनाव प्रचार अभियान दल ने ‘ग्रंपी ओल्ड मैन’ विज्ञापन श्रृंखला के दौरान निक्की हेली से बहस करने से ट्रंप के इनकार की बात को रेखांकित किया।  एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया,…

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मस्जिद कमेटी की याचिका पर सुनवाई छह फरवरी तक के लिए स्थगित की

प्रयागराज, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में स्थित व्यास जी के तहखाने में पूजा अर्चना की अनुमति वाले वाराणसी की अदालत के आदेश के खिलाफ दायर मस्जिद कमेटी की याचिका पर सुनवाई छह फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी।  ज्ञानवापी मस्जिद का प्रबंधन करने वाली अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी ने वाराणसी की अदालत के आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती देते हुए यह अपील दायर की है। न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल ने मस्जिद कमेटी की याचिका पर सुनवाई छह फरवरी तक के लिए स्थगित की।  अदालत में दाखिल अपील में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के न्यासी मंडल और आचार्य वेद व्यास पीठ मंदिर के मुख्य पुजारी शैलेन्द्र कुमार पाठक को पक्षकार बनाया गया है। वाराणसी की अदालत के निर्णय के खिलाफ दाखिल अपील में दलील दी गई है कि यह वाद स्वयं में पूजा स्थल अधिनियम, 1991 के तहत पोषणीय नहीं है। साथ ही तहखाने के व्यास परिवार के स्वामित्व में होने या पूजा आदि के लिए देखरेख किए जाने की कोई चर्चा नहीं थी जैसा कि मौजूदा वाद में दावा किया गया है।  अपील में यह भी आरोप है कि इस वाद को दायर करने का मुख्य उद्देश्य ज्ञानवापी मस्जिद के संचालन को लेकर कृत्रिम विवाद पैदा करना है, जहां नियमित रूप से नमाज अदा की जाती है।  वाराणसी की अदालत ने 31 जनवरी, 2024 को दिए अपने आदेश में हिंदू श्रद्धालुओं को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के भीतर व्यास जी के तहखाने में पूजा अर्चना करने की अनुमति दी थी। अदालत ने कहा था कि जिला प्रशासन अगले सात दिनों के भीतर इस संबंध में आवश्यक व्यवस्था करे।  क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़…

छिटपुट घटनाओं के बीच विश्व भर में भारतीय फार्मा क्षेत्र की छवि बरकरार : सरकार

नयी दिल्ली, खराब गुणवत्ता वाली दवाइयों के निर्यात के कारण कुछ देशों में मौत होने से…

अगला चुनाव इस सरकार में 10 साल के विकास बनाम पूर्ववर्ती संप्रग की नीतिगत पंगुता पर होगा: भाजपा

नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक सांसद ने शुक्रवार को कहा कि अगला चुनाव…

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट 2024-25 पेश किया: ये हैं इसकी मुख्य विशेषताएं

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट 2024-25 पेश किया. घोषणा की कि अगले वर्ष…

सर्बानंद सोनोवाल ने जेएलएन स्टेडियम, नई दिल्ली में राष्ट्रीय आरोग्य मेले का उद्घाटन किया

केंद्रीय आयुष और जहाजरानी, पोर्ट जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आयुष मंत्रालय के सहयोग से श्री…

कैबिनेट ने भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच द्विपक्षीय निवेश संधि पर हस्ताक्षर और अनुसमर्थन को मंजूरी दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत गणराज्य की सरकार और संयुक्त अरब…

प्रधानमंत्री मोदी 19 फरवरी को श्री कल्कि धाम का शिलान्यास करेंगे 

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 फरवरी को उत्तर प्रदेश के संभल में श्री कल्कि धाम की…