13, 16, 27 और 29 अप्रैल और 11 मई 2025 को अरुण जेटली स्टेडियम, फिरोज शाह कोटला ग्राउंड, नई दिल्ली में खेले जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के टी-20 मैचों के दौरान दर्शकों की सुविधा के लिए, दिल्ली मेट्रो ने सभी लाइनों (एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित) पर अपनी आखिरी ट्रेन के समय में बदलाव किया है। यह स्टेडियम वॉयलेट लाइन यानी कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह कॉरिडोर (वायलेट लाइन) पर दिल्ली गेट/आईटीओ मेट्रो स्टेशनों से सटा हुआ है। मैच समाप्त होने के बाद इन नजदीकी मेट्रो स्टेशनों पर अचानक होने वाली भीड़ की आशंका को देखते हुए, दिल्ली मेट्रो सभी लाइनों पर अपनी आखिरी ट्रेन के समय को लगभग 01-02 घंटे बढ़ाकर मैच के दिन 76 अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप लगाएगी।
इससे दर्शक मेट्रो का उपयोग करके आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। रेड लाइन (लाइन 1) पर, आखिरी ट्रेनें शहीद स्थल (नया बस अड्डा) से 00:10 बजे और रिठाला से 00:15 बजे रवाना होंगी। येलो लाइन (लाइन 2) पर, अंतिम ट्रेनें समयपुर बादली से 00:20 बजे और मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम से 23:45 बजे रवाना होंगी। ब्लू लाइन (लाइन 3 और 4) पर नोएडा सिटी सेंटर और वैशाली से आखिरी ट्रेनें 00:00 बजे आएंगी ग्रीन लाइन (लाइन 5) के लिए, कीर्ति नगर और इंद्रलोक से अंतिम प्रस्थान 01:00 बजे होगा, ब्रिगेडियर होशियार सिंह से इंद्रलोक और कीर्ति नगर दोनों के लिए सेवाएं 00:10 बजे तक चलेंगी।
वायलेट लाइन (लाइन 6) पर, कश्मीरी गेट और राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) से अंतिम ट्रेनें क्रमशः 00:25 और 00:20 बजे होंगी। पिंक लाइन (लाइन 7) मजलिस पार्क और शिव विहार से आखिरी ट्रेनें 00:10 बजे चलेंगी। मैजेंटा लाइन (लाइन 8) पर, बॉटनिकल गार्डन से 00:45 बजे तक और जनकपुरी पश्चिम से 01:00 बजे तक सेवाएं जारी रहेंगी। ग्रे लाइन (लाइन 9) पर द्वारका से 01:30 बजे और ढांसा बस स्टैंड से 01:15 बजे आखिरी ट्रेनें चलेंगी। अंत में, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (एईएल) यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 से 00:30 बजे तक और नई दिल्ली स्टेशन से 01:00 बजे तक संचालित होगी।
https://en.wikipedia.org/wiki/Delhi_Metro#/media/File:DelhiMetroYellowLine.JPG