दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में साफ़-सफ़ाई को मज़बूत करने, कचरा प्रबंधन में सुधार करने और धूल नियंत्रण को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली नगर निगम (MCD) को ₹500 करोड़ की एकमुश्त सहायता दी गई है।
इसके साथ ही, MCD को आगे हर साल ₹300 करोड़ की नियमित सहायता देने का भी प्रावधान किया गया है, ताकि सफ़ाई व्यवस्था लगातार मज़बूत बनी रहे।
इस राशि का इस्तेमाल सड़कों की मरम्मत, धूल उड़ने की समस्या को कम करने, अत्याधुनिक सफ़ाई मशीनें खरीदने और कचरे से ऊर्जा बनाने के लिए नए प्लांट शुरू करने जैसे ठोस कदम उठाने के लिए किया जाएगा।
रेखा गुप्ता ने कहा, “हमारा लक्ष्य दिल्ली में साफ़-सफ़ाई और प्रदूषण नियंत्रण है। फंड के इस्तेमाल और कामों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा के लिए भी सख़्त निर्देश दिए गए हैं, ताकि खर्च किए गए हर रुपये का ज़मीन पर साफ़ नतीजा दिखे।”