वाशिंगटन, अमेरिका का रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र कुछ दिशा-निर्देश तैयार कर रहा है, जिनके तहत यात्रा करने पर मास्क पहनने संबंधी दिशा-निर्देश में छूट प्रदान की जाएगी। अमेरिका के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
हालांकि अधिकारी ने कहा कि मास्क पहनने के मौजूदा नियम को 18 अप्रैल तक बढ़ाया जाएगा।
अधिकारी ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर बताया कि सीडीसी इस संबंध में संशोधित रूपरेखा तैयार कर है।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia Commons