अदिति अशोक केपीएमजी चैंपियनशिप में 47वें स्थान पर

बेथेस्डा (अमेरिका), भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने यहां महिला पीजीए चैंपियनशिप के तीसरे दौर के आखिरी नौ होल में वापसी करते हुए तीन बर्डी लगाकर पार 72 का स्कोर बनाया।

बेंगलुरु की इस खिलाड़ी का कुल स्कोर अब तीन ओवर है, जिससे वह संयुक्त रूप से 47वें स्थान पर है।

भारतीय पुरुष और महिला खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा मेजर टूर्नामेंट खेलने वाली अदिति ने इस सत्र में अब तक औसत प्रदर्शन किया है। वह सत्र के एलपीजीए मेरिट सूची में 80वें स्थान पर हैं।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Twitter

%d bloggers like this: