केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर का दौरा किया और उन सुरक्षाकर्मियों से मुलाकात की, जो छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सीमा पर करेगुट्टा पहाड़ियों में 31 नक्सलियों को मार गिराने वाले नक्सल विरोधी अभियान के दौरान घायल हुए थे। अमित शाह ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उन्हें आश्वासन दिया कि देश उन पर भरोसा करता है और उन्हें गर्व है।
#NaxalFreeBharat के संकल्प में ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए सुरक्षा बलों ने नक्सलवाद के खिलाफ अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशन में छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर कुर्रागुट्टालु पहाड़ियों (KGH) में 31 कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया।जिस पहाड़ी पर कभी लाल आतंक का राज था, आज वहां तिरंगा शान से लहरा रहा है। अमित शाह ने कहा कि कुर्रागुट्टालू पहाड़ी पीएलजीए बटालियन 1, डीकेएसजेडसी, टीएससी और सीआरसी जैसे बड़े नक्सली संगठनों का एकीकृत मुख्यालय था, जहां नक्सलियों के प्रशिक्षण के साथ-साथ रणनीति और हथियार भी विकसित किए जाते थे।https://x.com/AmitShah/status/1922996563900506223/photo/1