अमेजन एलेक्सा से अब पूछ सकेंगे कोविड-19 जांच, टीकाकरण केंद्रों का पता

नयी दिल्ली, डिजिटल असिस्टेंट अमेजन एलेक्सा से प्रयोगकर्ता अब कोविड-19 से संबंधित सूचनाएं भी हासिल कर सकेंगे। वे एलेक्सा से नजदीकी जांच केंद्रों और टीकाकरण की जानकारी ले सकेंगे।

एक बयान में कहा गया है कि 2020 में एलेक्सा से कोविड-19 संक्रमण और भारत में इसके मामलों की जानकारी प्रदान कर रही थी।

अमेजन एलेक्सा को अब अपडेट किया गया है और इसमें कोविड-19 से संबंधित फीचर जोड़े गए हैं।

बयान में कहा गया है कि अब एलेक्सा जांच और टीकाकरण केंद्रों की जानकारी उपलब्ध कराने के अलावा टीके की उपलब्धता के बारे में भी बताएगी। साथ ही इससे कोविड-19 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी ली जा सकती है।

बयान में कहा गया है कि ये सूचनाएं कोविन पोर्टल, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट के अलावा मैपमाईइंडिया से सोर्स की गई हैं। अमेजन ने मैपमाईइंडिया से गठजोड़ किया है जिससे प्रयोगकर्ता नजदकी कोविड-19 जांच केंद्र तथा उसकी दूरी के बारे में जानकारी पा सकेंगे।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: