कोविड संबंधी अनुसंधान और उत्पाद विकास के लिए 1600 करोड़ रुपये आवंटित

नयी दिल्ली, केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कोविड-19 संबंधी अनुसंधान और उत्पाद विकास के लिए 1600 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगललार को राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि जैवप्रौद्योगिकी और इसके सार्वजनिक उपक्रम ‘जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहयोग परिषद’ ने कोविड संबंधी अनुसंधान और उत्पादक विकास के लिए 1300 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

उनके मुताबिक, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से 200 करोड़ रुपये और सीएसआईआर की तरफ से 104 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: