अमेरिका के फिलाडेल्फिया में आग लगने से सात बच्चों सहित 13 लोगों की मौत

फिलाडेल्फिया (अमेरिका), पांच जनवरी (एपी) अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर की एक इमारत में बुधवार सुबह आग लगने की घटना में सात बच्चों सहित 13 लोगों की मौत हो गई। अग्निशमन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इमारत में आग लगने की स्थिति में खतरे की चेतावनी देने वाले चार उपकरण लगे थे, लेकिन कोई भी चालू हालत में नहीं थे।

उन्होंने बताया कि दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। यह घटना शहर के फेयरमाउंट इलाके में सुबह करीब छह बजकर 40 मिनट पर घटी।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Associated Press (AP)

%d bloggers like this: