अमेरिका ताइवान में युद्ध भड़काना चाहता है : मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद

कुआलालंपुर, मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने शुक्रवार को अमेरिका पर ताइवान में युद्ध भड़काने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

पूर्व प्रधानमंत्री ने एक साक्षात्कार में उम्मीद जतायी कि मलेशिया की ‘‘भ्रष्टाचारी’’ सत्ताधारी पार्टी आने वाले महीनों में आम चुनाव कराएगी।

दो बार मलेशिया के प्रधानमंत्री रहे महातिर को पश्चिम और इसकी भूगोलीय राजनीति का आलोचक माना जाता है। उन्होंने चेताया कि अमेरिका प्रतिनिधिसभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की हालिया यात्रा के जरिये चीन को नाराज करने का काम कर रहा है।

चीन, ताइवान को अपना क्षेत्र होने का दावा करता है।

महातिर (97) ने कहा, ‘‘चीन ने ताइवान को स्वायत्त रहने की इजाजत दी है। उसने (चीन) आक्रमण नहीं किया। अगर वे आक्रमण करना चाहते, तो वे ऐसा कर सकते थे। उसने ऐसा नहीं किया। लेकिन, अमेरिका उन्हें उकसा रहा है ताकि युद्ध हो जाये और चीनी सरकार हमला करने की गलती कर दे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद अमेरिका ताइवान की सहायता करने का तर्क देगा और ताइवान को भारी मात्रा में हथियार बेच सकेगा।’’

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Associated Press (AP)

%d bloggers like this: