अमेरिकी सीनेट ने फिनलैंड, स्वीडन के नाटो में शामिल होने का समर्थन किया

वाशिंगटन, अमेरिकी सीनेट में सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ने फिनलैंड और स्वीडन को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में शामिल करने का समर्थन किया।

अमेरिकी सीनेट ने एक के मुकाबले 95 मतों से दोनों पश्चिमी यूरोपीय देशों के नाटो में शामिल होने का समर्थन किया।

सीनेट में बहुमत के नेता चक शूमर ने फिनलैंड और स्वीडन के राजनयिकों को मतदान देखने के लिए चैम्बर दीर्घा में आमंत्रित किया।

राष्ट्रपति जो बाइडन ने इन दोनों देशों को जल्द ही नाटो में शामिल करने का आह्वान किया।

बहरहाल, इसके लिए सभी सदस्य देशों की अनुमति की आवश्यकता होगी। अभी नाटो के सदस्य देशों की संख्या 30 है। पिछले तीन महीने में नाटो के आधे से ज्यादा सदस्यों ने दो समृद्ध उत्तरी यूरोपीय देशों की उम्मीदवारी का समर्थन किया है। दोनों देशों ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बीच मई में नाटो की सदस्यता के लिए आवेदन दिया था।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Associated Press (AP)

%d bloggers like this: