नयी दिल्ली तिहाड़ जेल प्रशासन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता को अपने पति से 29 अप्रैल को मिलने की अनुमति नहीं दी। आम आदमी पार्टी (आप) के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
जेल प्रशासन ने इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
पार्टी सूत्रों ने कहा ‘‘सुनीता केजरीवाल सोमवार को उनसे मिलने वाली थीं लेकिन तिहाड़ प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। जेल प्रशासन ने अनुमति नहीं देने की कोई वजह नहीं बतायी।’’
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common