गुवाहाटी, असम मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की सेवानिवृत्ति की आयु 65 साल से बढ़ाकर 70 साल करने का निर्णय लिया।
सरकार के प्रवक्ता और जल संसाधन मंत्री पीजूष हजारिका ने यहां संवाददाताओं से कहा कि इस कदम का उद्देश्य, शैक्षणिक और चिकित्सकीय सेवा के लिए अनुभवी डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाना है।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons