नयी दिल्ली, भारत की अनुपमा रामचंद्रन और कीर्तना पंडियान ने रोमानिया के बुकारेस्ट में चल रही आईबीएसएफ विश्व जूनियर स्नूकर चैम्पियनशिप के अंडर 21 महिला वर्ग में क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते ।
रामचंद्रन को फाइनल में थाईलैंड की पंचाया चानोइ ने 4 . 1 से हराया । वहीं चानोइ से 3 . 0 से हारी पंडियान को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा ।
भारतीय खेल प्राधिकरण ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है ।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : https://en.wikipedia.org/wiki/International_Billiards_and_Snooker_Federation#/media/File:Ibsf_logo.png