आगामी लोकसभा चुनाव में 47 करोड़ महिलाओं सहित 96 करोड़ नागरिक वोट डालने के पात्र

नयी दिल्ली, निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार 47 करोड़ महिलाओं समेत 96 करोड़ से अधिक लोग आगामी लोकसभा चुनाव में वोट डालने के पात्र हैं। आंकड़ों के अनुसार इसके लिए पूरे देश में 12 लाख से अधिक मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक मतदान करने के पात्र लोगों में से 1.73 करोड़ से अधिक लोग 18 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के हैं।आयोग के अनुसार 18वीं लोकसभा के सदस्यों को चुनने के लिए संसदीय चुनावों को सुचारू ढंग से संपन्न कराने के वास्ते 1.5 करोड़ मतदान कर्मियों को तैनात किया जायेगा।निर्वाचन आयोग द्वारा राजनीतिक दलों को भेजे गए 2023 के एक पत्र के अनुसार, 1951 में भारत में 17.32 करोड़ पंजीकृत मतदाता थे, जिनकी संख्या 1957 में बढ़कर 19.37 करोड़ हो गई।

वर्ष 2019 के आम चुनाव में 91.20 करोड़ मतदाता थे। मतदाता सूची में पंजीकृत कुल मतदाताओं में से लगभग 18 लाख दिव्यांग व्यक्ति हैं।  पहले लोकसभा चुनाव में 45 प्रतिशत मतदान हुआ था। पिछले संसदीय चुनाव में 67 प्रतिशत मतदान हुआ था।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: