धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणतंत्र की रक्षा की प्रतिज्ञा लें: माकपा नेता सीताराम येचुरी

नयी दिल्ली, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने शुक्रवार को भारतीय गणराज्य की ‘‘रक्षा और मजबूती’’ का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि देश को 1950 में ‘‘धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य’’ का नाम दिया गया था।

येचुरी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। 1950 में इसी दिन, हमने स्वतंत्र भारत के स्वरूप को धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य का नाम दिया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आइए हम सब मिलकर अपने गणतंत्र की रक्षा और उसे मजबूत करने की अपनी प्रतिज्ञा को निभाएं।’’

माकपा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में ‘‘एक समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, संप्रभु, संघीय और लोकतांत्रिक भारत के लिए संघर्ष को आगे बढ़ाने’’ का संकल्प लिया जहां लोगों के अधिकार सर्वोपरि महत्व रखते हों।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: