दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कुशक नाला डिपो में लो फ्लोर मोहल्ला बसों का निरीक्षण किया। आतिशी ने कहा कि ये मोहल्ला बसें दिल्ली में लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए गेम चेंजर साबित होंगी क्योंकि ये 9 मीटर की बसें उन सभी भीड़भाड़ वाले इलाकों तक पहुंच सकेंगी जहां बड़ी बसें नहीं पहुंच पाती हैं।
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ये बसें सिर्फ 1 घंटे की चार्जिंग में 200 किलोमीटर तक चल सकती हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा, “अगले 2 हफ्तों में 150 मोहल्ला बसें दिल्ली की सड़कों पर उतर जाएंगी और 2025 तक 2140 मोहल्ला बसें दिल्ली की हर कॉलोनी को कनेक्ट कर देंगी।
अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में पिछले 10 सालों में दिल्ली के लोगों को विश्व स्तरीय सार्वजनिक परिवहन बुनियादी ढांचा मिला है और यह काम भविष्य में भी जारी रहेगा।”