दिल्ली भाजपा प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि 13 दिसंबर 2001 को हुए संसद हमले की बरसी पर आज दिल्ली के लोग चाहते हैं कि दिल्ली की मुख्यमंत्री सुश्री आतिशी मार्लेना संसद हमले के दोषियों, खासकर अफजल गुरु का बचाव करने में अपने माता-पिता की भूमिका पर जवाब दें।सचदेवा ने कहा, “आज संसद पर हुए हमले की बरसी है और पूरे देश के लोगों के साथ-साथ दिल्ली के लोग भी संसद की सुरक्षा में शहीद हुए जवानों और संसद कर्मचारियों की शहादत को नमन कर रहे हैं। आज इस दिन दिल्ली की सीएम आतिशी को भी इस हमले की निंदा करनी चाहिए। हर साल जब संसद हमले की बरसी आती है तो सुश्री आतिशी मार्लेना के माता-पिता विजय सिंह और त्रिपाठी वाही द्वारा संसद हमले के दोषियों के बचाव में दिए गए बयान और राष्ट्रपति को दी गई याचिका दिल्ली के लोगों की याद में ताजा हो जाती है।” https://x.com/Virend_Sachdeva/status/1867484729072857198/photo/1