आम आदमी पार्टी (आप) नेता गोपाल राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के परिवार को नजरबंद कर दिया गया है।
गोपाल राय ने कहा, ”मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के परिवार को नजरबंद कर दिया गया है. AAP मुख्यालय को चारों तरफ से सील कर दिया गया है. केजरीवाल जी को गिरफ्तार किया गया है क्योंकि चुनावी बांड का बड़ा घोटाला सामने आया है। केजरीवाल जी उस घोटाले को देश के सामने खुलकर उठाते।”
राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूरे देश में सभी भ्रष्ट लोगों को अपनी पार्टी में शामिल कर रही थी, लेकिन केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया क्योंकि दिल्ली के मुख्यमंत्री बच्चों को अच्छी शिक्षा, गरीबों के अच्छे इलाज और सुरक्षा के लिए दिन-रात काम कर रहे थे। राय ने कहा कि आप कार्यकर्ता 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी जलाएंगे।
Photo : Wikimedia