दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया गया है। केजरीवाल को अब समाप्त हो चुकी दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 21 मार्च की रात को गिरफ्तार किया था।
राउज़ एवेन्यू कोर्ट की विशेष सीबीआई न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने आदेश पारित किया।
ईडी के वकील अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने अदालत को बताया कि केजरीवाल दिल्ली उत्पाद शुल्क घोटाले के सरगना हैं
केजरीवाल का प्रतिनिधित्व अभिषेक मनु सिंघवी, विक्रम चौधरी और रमेश गुप्ता ने किया.
PC:https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1771223453967810692/photo/1