आप सिर्फ चुनावी जुमलेबाजी कर रही है: बांसुरी स्वराज

नई दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा शुरू की गई तथाकथित योजनाएं जैसे महिलाओं को मासिक भत्ता और बुजुर्गों को मुफ्त इलाज देना, ये सब चुनावी जुमलेबाजी हैं। महिलाओं के लिए पंजीकरण और संजीवनी योजना की घोषणाएं सिर्फ चुनावी नारे हैं। 2021 में पंजाब में घोषित ऐसी ही योजना का हाल यह है कि वहां आज तक किसी को एक रुपया भी नहीं मिला है। बुजुर्गों के सम्मान की बात करने वाले ये वही लोग हैं, जिन्होंने आयुष्मान भारत जैसी जनकल्याणकारी योजना को दिल्ली में लागू नहीं होने दिया। आज जब चुनाव नजदीक हैं तो ये खोखले वादे किए जा रहे हैं। सच्चाई यह है कि दिल्ली का बजट पहले ही हजारों करोड़ रुपये घाटे में है। ऐसे में इन योजनाओं को पूरा करने के साधन कहां हैं? दिल्ली की जनता अब चुनावी जुमलों की नहीं, बल्कि ठोस नीतियों और ईमानदार नेतृत्व की उम्मीद करती है।Photo : Wikimedia

%d bloggers like this: