इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से पहले दक्षिण अफ्रीका के रबाडा चोटिल

ब्रिस्टल, दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा बाएं टखने की चोट के कारण इस सप्ताह आयरलैंड के खिलाफ होने वाले दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में नहीं खेल पाएंगे।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को कहा कि उनकी टीम की गेंदबाजी के अगुआ रबाडा इस बीच उपचार कराएंगे ताकि वह इंग्लैंड के खिलाफ 17 अगस्त से लॉर्ड्स में शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला तक पूरी तरह फिट हो सकें।

रबाडा रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में नहीं खेले थे। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने कहा कि वह आयरलैंड के खिलाफ बुधवार और शुक्रवार को होने वाले टी20 मैचों में भी नहीं खेल पाएंगे।

इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले दक्षिण अफ्रीका विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में शीर्ष पर है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: