जकार्ता, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने रविवार को उन अफवाहों को खारिज किया, जिसमें उनका कार्यकाल बढ़ाए जाने के प्रयासों के तहत वर्ष 2024 के राष्ट्रपति चुनाव को टालने का दावा किया गया था।
राष्ट्रपति का कार्यकाल बढ़ाने की कथित योजना के खिलाफ छात्रों ने राजधानी जकार्ता समेत कई शहरों में विरोध-प्रदर्शन का फैसला किया था।
वर्ष 2024 के राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियों पर चर्चा के लिए बुलाई गई मंत्रिमंडल बैठक के दौरान विडोडो ने अपने मंत्रियों को आदेश दिया कि सार्वजनिक तौर पर इस बात की जानकारी दी जाये कि चुनाव अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगा।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons