तेहरान, ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड बलों ने मंगलवार को तुर्की की सीमा से सटे देश के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में सात चरमपंथियों को मार गिराया।
ईरान की सरकारी आईआरएनए समाचार एजेंसी ने बताया कि इस दौरान बल के दो सदस्यों की भी मौत हो गई।
एजेंसी ने बताया कि ‘‘आतंकवादियों का एक समूह’’ तुर्की से अवैध तरीके से ईरान में दाखिल हुआ था। यह झड़प ईरान के पश्चिम अजरबैजान प्रांत के सलमास शहर में दोपहर के वक्त हुई।
इस क्षेत्र में ईरान के बलों की कुर्द अलगाववादियों तथा इस्लामिक स्टेट समूह के आतंकवादियों के साथ झड़प होती रहती हैं।
क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons