उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा के मद्देनजर राज्य में पर्वतीय मार्गों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।
उत्तराखंड परिवहन आयुक्त ने कहा, ‘सरकार ने चारधाम यात्रा के दौरान पहाड़ी मार्गों पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने का फैसला किया है।
चारधाम यात्रा पर तीर्थयात्रियों की सुविधा और सुरक्षित यात्रा के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस साल की चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है। चारधाम यात्रा अक्षय तृतीया पर शुरू होती है जब गंगोत्री-यमनोत्री के कपाट खोले जाते हैं। केदारनाथ धाम के कपाट 6 मई को और बद्रीनाथ धाम के कपाट 8 मई को खोले जाएंगे।
फोटो क्रेडिट : https://english.cdn.zeenews.com/sites/default/files/2021/10/19/980585-char-dham-yatra.jpg