दावोस, अमेरिका के जलवायु दूत जॉन केरी ने कहा है कि अमेरिका और चीन ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को तत्काल रोकने के लिए एक समूह बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
यहां डब्ल्यूईएफ की बैठक के दौरान केरी ने कहा कि दुनिया के दो सबसे बड़े ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जक देश एक समूह का गठन करने के करीब हैं।
उन्होंने कहा कि उत्सर्जन कम करने की दिशा में आने वाली जटिलताओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : https://www.flickr.com/photos/americanprogressaction/3486489321