भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नई दिल्ली में वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य और हो ची मिन्ह नेशनल एकेडमी ऑफ पॉलिटिक्स के अध्यक्ष डॉ. गुयेन जुआन थांग से मुलाकात की।
दोनों नेताओं ने भारत और वियतनाम के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए उभरती प्रौद्योगिकियों की भूमिका सहित आपसी हितों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। जगदीप धनखड़ ने दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने और उसे गहरा करने के लिए वियतनाम द्वारा दी गई प्राथमिकता की सराहना की। थांग ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के अंतरिम समन्वयक प्रकाश करात और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के महासचिव डी. राजा से भी मुलाकात की।