केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की पहली महिला बटालियन को मंजूरी दे दी है।
X पर एक पोस्ट में, श्री अमित शाह ने कहा, “राष्ट्र निर्माण के हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम में, मोदी सरकार ने सीआईएसएफ की पहली महिला बटालियन की स्थापना को मंजूरी दी है। एक विशिष्ट टुकड़ी के रूप में गठित की जाने वाली महिला बटालियन देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे, जैसे हवाई अड्डों और मेट्रो रेल की सुरक्षा और कमांडो के रूप में वीआईपी सुरक्षा प्रदान करने की जिम्मेदारी संभालेगी। यह निर्णय निश्चित रूप से राष्ट्र की रक्षा के महत्वपूर्ण कार्य में भाग लेने के लिए अधिक महिलाओं की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।”