नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने पद की शपथ दिलाई।सकीना मसूद (इटू), जावेद डार, जावेद राणा, सुरिंदर चौधरी और सतीश शर्मा को भी एलजी मनोज सिन्हा ने पद की शपथ दिलाई। सुरिंदर कुमार चौधरी ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में हुआ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उमर अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “श्री उमर अब्दुल्ला जी को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई। लोगों की सेवा करने के उनके प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं। केंद्र जम्मू-कश्मीर की प्रगति के लिए उनके और उनकी टीम के साथ मिलकर काम करेगा।”https://x.com/INCIndia/status/1846455028933951852/photo/1