गुवाहाटी, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल मैच में शनिवार को यहां एटीके मोहन बागान को 1-0 से हराकर मौजूदा सत्र की पहली जीत दर्ज की।
कोलंबिया के स्ट्राइकर विल्मर जॉर्डन ने मैच का इकलौता गोल 69वें मिनट में किया। इस जीत के साथ ही नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने आईएसएल के इतिहास का सबसे खराब दौर का अंत किया।
जीत का स्वाद चखने के बावजूद टीम अंक तालिका में सबसे निचले 11वें स्थान पर है। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के 11 मैचों में एक जीत और दस हार से तीन अंक हो गए हैं। इस अप्रत्याशित हार के बाद भी एटीके मोहन बागान की टीम तीसरे स्थान पर है। टीम के नाम 11 मैचों में छह जीत, दो ड्रा और तीन हार से 20 अंक हैं।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : https://en.wikipedia.org/wiki/File:NorthEast_United_FC_logo.svg