एलएसी पर भारत को जरूरी उपकरणों की मदद करता रहेगा अमेरिका : अमेरिकी एडमिरल

वाशिंगटन, चीन से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत को जरूरी उपकरणों और अन्य साम्रगी की मदद करना अमेरिका जारी रखेगा। अमेरिकी सेना के एक शीर्ष एडमिरल ने सीनेट के सदस्यों से यह कहा।

उन्होंने जोर देते हुए कहा है कि वाशिंगटन और नयी दिल्ली के बीच एक “मजबूत रक्षा साझेदारी” है, जो जारी रहेगी।

अमेरिकी हिंद-प्रशांत कमान के कमांडर एडमिरल जॉन एक्विलिनो ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सैन्य स्थिति पर संसद (कांग्रेस) के उच्च सदन सीनेट की आर्म्ड सर्विसेज कमेटी के समक्ष दिए गए अपने एक बयान में कहा कि दोनों देशों (भारत और अमेरिका) के बीच रक्षा साझेदारी एवं सैन्य संबंध बेहद मजबूत हैं, इसलिए अमेरिका भारत की मदद करना जारी रखेगा।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: