कंगना रनौत ने शुरू की ‘चंद्रमुखी 2’ की शूटिंग

मुंबई, अभिनेत्री कंगना रनौत ने ‘चंद्रमुखी 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

यह सुपरस्टार रजनीकांत की 2005 में आई तमिल फिल्म का सीक्वल है।

अभिनेत्री ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर मंगलवार शाम फिल्म की शूटिंग की एक तस्वीर साझा की।

रनौत ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ आज ‘चंद्रमुखी 2’ की शुटिंग शुरू की।’’

फिल्म में कंगना रनौत एक नर्तकी की भूमिका में नजर आएंगी।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: