नयी दिल्ली, बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पार्टी के दिग्गज नेता रहे दिवंगत अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल ने आरोप लगाया कि पार्टी की विफलताएं कुछ ऐसे नेताओं के हाथों में शक्तियों के केंद्रीकरण के कारण हैं जो ज़मीनी हकीकत से पूरी तरह कटे हुए हैं।
उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह भी कहा कि पार्टी को आत्मचिंतन करना चाहिए। मुमताज ने सवाल किया कि पार्टी के वफादार कार्यकर्ताओं को सफलता पाने के लिए कितना इंतज़ार करना होगा।
उन्होंने कहा ‘‘कोई बहाना नहीं कोई दोषारोपण नहीं कोई आत्मनिरीक्षण नहीं अब समय है अपने भीतर झांकने और हकीकत को स्वीकार करने का।
कांग्रेस नेता ने कहा ‘‘कब तक अनगिनत वफ़ादार ज़मीनी कार्यकर्ता जो हर मुश्किल हालात में पार्टी के साथ रहे हैं… सफलता का इंतज़ार करेंगे…। शक्ति कुछ ऐसे लोगों के हाथों में केंद्रित होने के कारण लगातार असफलता ही हाथ लग रही है जो ज़मीनी हक़ीक़त से पूरी तरह कटे हुए हैं और बार-बार इस महान पार्टी की दुर्गति और पराजय के लिए ज़िम्मेदार हैं।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common