कृषि क्षेत्र अगले 10 साल में चार प्रतिशत की वृद्धि बनाए रख सकता है: नीति सदस्य

नयी दिल्ली नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद ने कहा कि भारत का कृषि क्षेत्र अगले 10 साल में आसानी से चार प्रतिशत की वृद्धि दर बनाए रख सकता है। उन्होंने साथ ही देश की गोदाम अवसंरचना को बेहतर बनाने की जरूरत पर जोर दिया।

उद्योग निकाय पीएचडीसीसीआई के एक कार्यक्रम में चंद ने कहा कि कृषि उत्पादों की मांग 2.5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। उन्होंने कहा ‘‘इसलिए मुझे लगता है कि हम अगले 10 साल में कृषि क्षेत्र में इस चार प्रतिशत की वृद्धि को आसानी से बनाए रख सकते हैं।’’

भारत के कृषि क्षेत्र ने 2025-26 की पहली तिमाही के दौरान 3.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

चंद ने कहा ‘‘हमारे कृषि उत्पादों की मांग उस दर से नहीं बढ़ रही है। इसलिए या तो इन उत्पादों का इस्तेमाल उद्योग के लिए करें या निर्यात बाजार के लिए करें। मुझे लगता है कि निर्यात बाजार का इस्तेमाल करना एक बेहतर विकल्प है।’’

उन्होंने कहा कि चावल और गेहूं के लिए अलग-अलग गोदाम की जरूरत नहीं है लेकिन मक्के के मामले में यह अलग है। चंद ने गोदाम में निवेश करने पर जोर दिया।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: