केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा 4-10 नवंबर 2025 तक इक्वाडोर, बोलीविया और क्यूबा का दौरा करेंगे

भारत सरकार की केंद्रीय विदेश और कपड़ा राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा 4-10 नवंबर 2025 तक लैटिन अमेरिका और कैरिबियन क्षेत्र के तीन देशों – इक्वाडोर, बोलीविया और क्यूबा की यात्रा पर जाएंगे।

अपनी यात्रा के दौरान, विदेश राज्य मंत्री इन देशों के राजनीतिक नेतृत्व से मुलाकात करेंगेऔर आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा करेंगे तथा व्यापार, प्रौद्योगिकी, पर्यटन, विकास सहयोग और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के उपायों सहित द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा करेंगे। उनका व्यापार जगत और भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों से भी बातचीत करने का कार्यक्रम है।इक्वाडोर में, विदेश राज्य मंत्री क्विटो में एक निवासी भारतीय मिशन की स्थापना की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

बोलीविया की अपनी यात्रा के दौरान, श्री मार्गेरिटा 8 नवंबर 2025 को प्रशासनिक राजधानी ला पाज़ में बोलीविया के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे। क्यूबा में, मंत्री महोदय स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और क्षमता निर्माण के क्षेत्रों सहित द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत करने पर चर्चा करेंगे।

https://en.wikipedia.org/wiki/Pabitra_Margherita#/media/File:Pabitra_Margherita_in_2024_(cropped).jpg

%d bloggers like this: