दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार के अस्पतालों में “घटिया” दवाओं की आपूर्ति पर स्वास्थ्य सचिव को तत्काल निलंबित करने की दिल्ली के उपराज्यपाल और केंद्र से सिफारिश की है।
उन्होंने स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) के पूर्व महानिदेशक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की। यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारद्वाज ने कहा कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।
उन्होंने कहा कि मार्च 2023 में पदभार संभालने के बाद उन्होंने दवाओं, उपकरणों और उपभोग्य सामग्रियों के ऑडिट का आदेश दिया था, लेकिन स्वास्थ्य सचिव को बार-बार याद दिलाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। https://twitter.com/Saurbh_MLAgk/header_photo