केन्द्र की छवि खराब करने के लिये संसदीय समिति के अध्यक्ष पद का दुरुपयोग कर रहे थरूर : भाजपा सांसद

नयी दिल्ली, भाजपा सासंद निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता शशि थरूर संसद की सूचना एवं प्रौद्योगिकी समिति के अध्यक्ष के तौर पर अपने पद का इस्तेमाल केन्द्र सरकार की छवि खराब करने के लिये कर रहे हैं।

समिति के सदस्य दुबे ने पत्र में ‘टूलकिट मुद्दे’ पर केन्द्र सरकार के बारे में की गईं थरूर की हालिया टिप्पणियों का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता ने शालीनता की वे सारी हदें पार कर दी हैं, जिनकी आशा एक संसदीय समिति के अध्यक्ष के पद पर बैठे व्यक्ति से की जाती है।

दुबे ने पत्र में कहा, ‘मैं आपसे शशि थरूर को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराने की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध करता हूं। ‘

भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि थरूर समिति के अध्यक्ष के पद का दुरुपयोग कर केन्द्र सरकार के साथ साथ संसद की भी छवि खराब कर रहे हैं।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: