गडकरी 1,406 करोड़ रुपये मूल्य की परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

गुरुग्राम, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 1,406 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

गडकरी राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर चार लेन के अंडरपास का उद्घाटन भी करेंगे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआईए) के अनुसार 103 करोड़ रुपते की लागत से बना यह अंडरपास गुरुग्राम में एम्बियंस मॉल के पास वाहनों की यू-टर्न सुविधा को लेकर बनाया गया है। इसे बुधवार से शुरू किया जाएगा।

गडकरी कई अन्य परियोजनाओं की शुरुआत भी करेंगे। इसमें कपरीवास चौक और द्वारकाधीश चौक पर धारूहेड़ा-भिवाड़ी लिंक रोड और फ्लाईओवर का निर्माण और मरम्मत कार्य भी शामिल है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: