गुजरात : मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने किया भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण

अहमदाबाद, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष सीआर पाटिल ने मंगलवार को अहमदाबाद शहर में भगवान परशुराम की धातु प्रतिमा का अनावरण किया।

भगवान विष्णु के अवतार माने जाने वाले परशुराम की जयंती के अवसर पर प्रतिमा का अनावरण किया गया।

भाजपा की एक ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि अहमदाबाद नगर निगम द्वारा शहर के वडाज इलाके में पंच धातुओं से बनी इस प्रतिमा को स्थापित किया गया है।

बयान में कहा गया है कि राज्य के राजस्व मंत्री राजेंद्र त्रिवेदी, अहमदाबाद के महापौर किरीट परमार और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति प्रतिमा के अनावरण के समय मौजूद थे।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: