चीन ने तीसरे शहर में लॉकडाउन लगाया, प्रभावित लोगों की कुल संख्या दो करोड़ हुई

बीजिंग, कोविड-19 के प्रकोप के चलते चीन के तीसरे शहर में लॉकडाउन लगा दिया गया है जिससे देश में घरों के अंदर बंद रह रहे निवासियों की संख्या करीब दो करोड़ के पार पहुंच गई है।

अभी यह साफ नहीं है कि अनयांग शहर में लॉकडाउन कितने दिन तक प्रभावी रहेगा क्योंकि एक नोटिस में कहा गया है कि यह बड़े पैमाने पर जांच के लिए लगाया गया है। नोटिस में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि जांच प्रक्रिया कब तक पूरी हो सकती है। शहर की आबादी 55 लाख है।

इसके अलावा शियान में 1.3 करोड़ लोग और युझोउ में 11 लाख लोग लॉकडाउन के तहत हैं।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: