चोट के कारण कुसल परेरा भारत के खिलाफ श्रृंखला से बाहर

कोलंबो, पूर्व कप्तान और श्रीलंका के प्रमुख बल्लेबाज कुसल परेरा चोट के कारण भारत के खिलाफ 18 जुलाई से शुरू हो रही श्रृंखला नहीं खेल सकेंगे ।

परेरा इंग्लैंड का दौरा करने वाली श्रीलंका टीम के कप्तान थे लेकिन खिलाड़ियों और बोर्ड के बीच अनुबंध विवाद के कारण दासुन शनाका को कप्तान बनाया गया ।

ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने कहा ,‘‘ कुसल परेरा का भारत के खिलाफ श्रृंखला से बाहर होना तय है । उन्हें कंधे में चोट लगी है । टीम ने चोट के बारे में विस्तार से नहीं बताया । उन्हें आधिकारिक तौर पर बाहर नहीं किया गया है लेकिन टीम के डॉक्टर ने कहा कि उन्हें छह सप्ताह तक बाहर रहना पड़ेगा ।’’

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: