छठ पूजा से पहले यमुना के किनारे दिल्ली पुलिस ने गश्त बढ़ाई

नयी दिल्ली,  दिल्ली पुलिस ने छठ के चार दिवसीय त्योहार के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने  भीड़ को सुचारू रूप से प्रबंधित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए समारोह से पहले यमुना नदी के किनारों पर गश्त तेज कर दी है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

            आगामी त्योहार के लिए सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का जायजा लेने के लिए पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) प्रशांत गौतम ने गीता कॉलोनी और गांधी नगर क्षेत्रों में यमुना घाटों का दौरा किया।

            निरीक्षण के दौरान  डीसीपी गौतम ने पहुंच मार्गों  भीड़ आवाजाही योजनाओं  और तैनाती बिंदुओं की समीक्षा की ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि श्रद्धालु सुरक्षित रूप से अनुष्ठान कर सकें।

            गौतम ने कहा   हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए। भीड़ के अनुसार पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और सुचारू प्रबंधन के लिए हम नागरिक एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

            उन्होंने कहा कि पुलिस की टीमें यमुना के किनारे संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त कर रही हैं और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अधिकारी ने कहा   अगर भीड़ बढ़ती है तो पुलिस की तैनाती भी उसी के अनुसार बढ़ा दी जाएगी।

            शाहदरा के अलावा उत्तर  पूर्व  उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व जिलों के पुलिस कर्मियों को  जिनके अधिकार क्षेत्र यमुना से सटे हुए हैं  चौबीसों घंटे सतर्कता बनाए रखने और घाटों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

            सूर्य देव को समर्पित छठ पूजा के अवसर पर हर साल दिल्ली के घाटों पर  विशेषकर यमुना पार के क्षेत्रों में  भारी भीड़ उमड़ती है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: