जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने खीर भवानी मंदिर में पूजा-अर्चना की

तुलमुल्ला (जम्मू-कश्मीर),  जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदरबल जिले में स्थित खीर भवानी मंदिर में सोमवार को पूजा-अर्चना की और केंद्र शासित प्रदेश में शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की।

           उपराज्यपाल ने मध्य कश्मीर जिले में स्थित रग्न्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की  जहां सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच सैकड़ों कश्मीरी पंडित वार्षिक खीर भवानी मेले में शामिल हुए हैं।

           सिन्हा ने श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।  पत्रकारों से बातचीत में उपराज्यपाल ने कहा कि यह संतोष की बात है कि इस वर्ष तीर्थयात्रियों की संख्या पिछले कुछ वर्षों की तुलना में अधिक रही।

           उन्होंने कहा  ‘‘हम माता खीर भवानी से जम्मू-कश्मीर में निरंतर शांति और समृद्धि की प्रार्थना करते हैं।’’ सिन्हा ने कहा कि प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्थाएं की हैं। उन्होंने कहा  ‘‘ हम माता से प्रार्थना करते हैं कि उनका आशीर्वाद लोगों पर सदैव बना रहे।’’ खीर भवानी मेला हर वर्ष ‘ज्येष्ठ अष्टमी’ पर आयोजित किया जाता है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: