जयशंकर ने आसियान महासचिव से मुलाकात की, 2026-30 के एक्शन प्लान पर चर्चा की

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मनीला में आसियान महासचिव डॉ. काओ किम होर्न से मुलाकात की और भारत-आसियान व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने में लगातार सहयोग के लिए आसियान सचिवालय का धन्यवाद किया।दोनों नेताओं ने 2026-2030 के लिए भारत-आसियान कार्य योजना पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

इसमें राजनीतिक जुड़ाव, आर्थिक सहयोग, सुरक्षा और सांस्कृतिक संबंधों जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।बैठक में भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए आसियान के साथ मजबूत साझेदारी के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया गया। https://x.com/DrSJaishankar/status/2079876430855602429/photo/2

%d bloggers like this: